ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सहरसा में सड़क पर संग्राम: कोर्ट में काम कराने के नाम पर ठगी, बिचौलिए की बीच सड़क पर पिटाई

पीड़ित ने बताया कि कोर्ट में वृद्धा पेंशन के कागजात बनवाने के नाम पर बिचोलिये ने उससे 2 हजार रुपये लिया था। लेकिन रुपये देने के बाद भी बिचोलिये ने काम नहीं कराया।

Bihar
बिचौलिए की पिटाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में अम्बेडकर चौक पर मंगलवार को एक बिचौलिए की जमकर पिटाई कर दी गई। उस पर कोर्ट में वृद्धा पेंशन के कागजात बनवाने के नाम पर दो हजार रुपये ठगने का आरोप था। ठगी से नाराज लोगों ने बीच सड़क पर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी सरेआम पिटाई कर दी।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने सरकारी काम कराने का झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला जांच में है और आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।


पीड़ित ने बताया कि कोर्ट में वृद्धा पेंशन के कागजात बनवाने के नाम पर बिचोलिये ने उससे 2 हजार रुपये लिया था। लेकिन रुपये देने के बाद भी बिचोलिये ने काम नहीं कराया। इसी क्रम में आज अम्बेडकर चौक के समीप बिचौलिया पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने पहले उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।