ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : रेप के आरोपी ने कोर्ट में रचाई शादी, मौलाना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ पीड़िता से कराया निकाह

SAMASTIPUR : अक्सर थाना परिसर या मंदिरों में शादी रचाए जाने के किस्से सुनने को मिलते हैं लेकिन समस्तीपुर से एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है जहां कोर्ट परिसर में एक कैदी ने न

बिहार : रेप के आरोपी ने कोर्ट में रचाई शादी, मौलाना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ पीड़िता से कराया निकाह
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : अक्सर थाना परिसर या मंदिरों में शादी रचाए जाने के किस्से सुनने को मिलते हैं लेकिन समस्तीपुर से एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है जहां कोर्ट परिसर में एक कैदी ने निकाह कर लिया है. निकाह की खबर आसपास के इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी आरोपी ने कोर्ट परिसर में निकाह किया हो. 


दरअसल, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर रूदौली गांव में पिछले साल एक नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पॉक्सो एक्ट के मामले में युवक को आजीवन कारावास और फांसी की भी सजा हो सकती थी लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने राय मशवरा कर बीच का रास्ता निकाला और कोर्ट परिसर में ही मौलाना को बुलाकर पीड़िता और आरोपी युवक का निकाह करवा दिया गया. 


कोर्ट परिसर में हुई इस शादी को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. बाद में लड़के के पक्ष के लोगों ने लोगों के बीच मिठाई भी बांटी. फिलहाल इस निकाह की चर्चा हर तरफ हो रही है. लोगों का कहना है कि मंदिरों और थाने में कई बार उन्होंने शादियां होती देखी हैं लेकिन यह पहला मामला है जहां कोर्ट परिसर में शादी रचाई गई हो. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता