ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

प्रेम प्रसंग के कारण लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, खोजबीन जारी

SAMASTIPUR: घटना समस्तीपुर की है, जहां विभूतिपुर और रोसड़ा थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित सिंघिया घाट पुल से मंगलवार को एक किशोरी ने गंडक नदी में छलांग लगा दी। मामला प्रेम प्रसंग का

प्रेम प्रसंग के कारण लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, खोजबीन जारी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: घटना समस्तीपुर की है, जहां विभूतिपुर और रोसड़ा थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित सिंघिया घाट पुल से मंगलवार को एक किशोरी ने गंडक नदी में छलांग लगा दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लड़की की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के ही एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी के रूप में की जा रही है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के कारण लड़की बूढ़ी गंडक नदी के पुल पर पहुंची और नीचे कूद पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद नाव की मदद से लड़की की तलाश शुरू की गई। इस खोजबीन के नाव भी नदी में डूब गई। हालांकि नाव पर सवार लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 


सूचना पाकर विभूतिपुर और रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को खोजने में जुट गई। दुर्भाग्यवश अभी तक लड़की का शव नहीं मिल पाया है। लेकिन, गोताखोरों की मदद से अब भी उसकी खोजबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

टैग्स