ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

पानी भरे गड्ढे में डूब रही थी बहन, बचाने गए भाई की गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

SAMASTIPUR : बिहार में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाढ़ के पानी से भरे गडड्ढे में डूबने से सगे

पानी भरे गड्ढे में डूब रही थी बहन, बचाने गए भाई की गई जान; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाढ़ के पानी से भरे गडड्ढे में डूबने से सगे भाई बहन की मौत हो गई। खानपुर थाना क्षेत्र की श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के कामोपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूब रही बहन पूजा कुमारी (17) डूब रही थी। 


वहीं, उसे बचाने के लिए सगा भाई प्रह्लाद कुमार (16) कूद पड़ा और वह भी डूब गया। सगे भाई-बहन की डूबने की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पूजा और प्रह्लाद कामोपुर गांव निवासी रामकुमार राय की पुत्री व पुत्र थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई है।


इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर पूजा घर के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गयी थी। इस क्रम में वह डूबने लगी। उसे डूबता देख भाई दौड़कर बचाने गया, लेकिन बहन के साथ वह भी डूब गया। दोनों के डूबने की खबर मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर भागे। लोगों ने दोनों को पानी से निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को देखते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।


उधर, खानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह के निर्देश पर एसआई प्रमोद कुमार सिंह और एसआई पूनम कुमारी मौके पर पहुंचे। अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मौके पर पूर्व मुखिया रामनरेश राय, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, शिक्षक लालबाबू, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार राय, मनीष कुमार राय, जनक किशोर राय आदि ने पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।