ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नीलम सिन्हा ने एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज पर लगाये गंभीर आरोप, पार्टी से दिया इस्तीफा

SAMASTIPUR : नीलम सिन्हा ने लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रहीं नीलम सिन्हा ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और संसदीय बोर्ड अ

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR : नीलम सिन्हा ने लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रहीं नीलम सिन्हा ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान को भेज दिया है। नीलम सिन्हा ने समस्तीपुर से एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। 

नीलम सिन्हा ने आरोप लगाया है कि एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज ने उनके साथ बदसलूकी की। पार्टी की बैठक के दौरान मंच पर भला बुरा कहा और उन्हें मंच से नीचे उतार दिया। नीलम सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दे दी है। 

उधर नीलम सिन्हा के इस्तीफे पर संसदीय बोर्ड अध्यक्ष और एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि नीलम सिन्हा से जुड़े मामले की जानकारी उन्हें मिली है। वह पार्टी की पुरानी नेता है लिहाजा वह इस मामले में उनसे बात करेंगे। चिराग पासवान ने कहा है कि नीलम सिन्हा को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता