ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा

सहरसा में चोरी के शक में 16 वर्षीय युवक की चौकीदार ने बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक लगातार निर्दोष होने की बात कहता रहा, लेकिन लाठी-डंडों से मारकर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल...

Bihar
वीडियो वायरल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां चौकीदार ने एक युवक को इस कदर पीटा कि दोनों हाथ टूट गया। युवक रो-रोकर यह कह रहा था कि हम चोर नहीं है सर लेकिन चौकीदार के कान तक जूं नहीं रेंगा। अब पिटाई का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल चौकीदारों ने चोरी के शक में एक 16 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीट दिया। मामला दो दिन पूर्व हुई चोरी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार के पुत्र ने समदा निवासी विनय पासवान के बेटे अमित पासवान को पकड़कर अपने घर लाया। वहां मौजूद चौकीदारों ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। 


पीड़ित लगातार कहता रहा कि वह निर्दोष है और जल्द ही दिल्ली जाने वाला था, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। मारपीट इतनी बर्बर थी कि युवक के दोनों हाथ टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आ गईं। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने चौकीदार अनमोल पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसका पहले भी कई मामलों में विवाद रहा है और वह दबंग प्रवृत्ति का है। 


उन्होंने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले का विडियो भी किसी ने चौरी से बना लिया विडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरह एक चौकिदार निजी जगह पर ले जा कर पिटाई कर रहा है। यह घटना न सिर्फ इंसानियत बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। चोरी की जांच पुलिस का काम है, लेकिन किसी निर्दोष को शक के आधार पर बेरहमी से पीटना पूरी तरह गैरकानूनी और अमानवीय है। इस बाबत सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा"हम चोर नहीं" कहते रहा युवक, चौकीदार ने पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता