ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मंच पर सीएम नीतीश ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा.. मेरी बात ध्यान से सुनिए

SAMASTIPUR : समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में हैं. सभा में मंच से जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए सीएम आज फिर गरम हो गये. इस बार उन्होंने अधिकार

मंच पर सीएम नीतीश ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा.. मेरी बात ध्यान से सुनिए
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में हैं. सभा में मंच से जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए सीएम आज फिर गरम हो गये. इस बार उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई है. 


दरअसल, जब नीतीश कुमार नीरा और ताड़ी के बारे में बात कर रहे थे तभी कुछ अधिकारी आपस में बातें करने लगे. तभी सीएम की नज़र उन पर पड़ गई और उन्होंने भरे मंच से अधिकारियों को फटकार लगा दी. सीएम ने कहा कि आप लोग आपस में ही बात कर रहे हैं या मेरी भी बात सुन रहे हैं. सीएम उस समय वह ताड़ी और नीरा को लेकर अधिकारियों को ही संबोधित कर रह थे. 


इससे पहले कल मुजफ्फरपुर में भी अपनी समाज सुधार अभियान में नीतीश कुमार गरम हो गये थे. कल वह मीडिया पर भड़के थे. उन्होंने मीडिया से यह तक कह डाला कि क्या आप लोगों को समाज सुधार कार्यक्रम से नफरत है. अगर ऐसा है तो चले जाइये यहां से. और आज उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगा दी. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाज सुधार अभियान के पांचवें पड़ाव में समस्तीपुर पहुंचे हैं. उनके साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी हैं. यहां उन्होंने सबसे पहले दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आईं जीविया दीदियों के स्टालों का निरीक्षण किया. शराबबंदी व समाज सुधार के अन्य उपायों से जीवन में हुए बदलावों को देखा.

टैग्स