ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मां ने दो बेटों के साथ लगाई फांसी, एक की बची जान... जानें क्या थी वजह

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां अपने दो पुत्रों के साथ एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गई जिसमें महिला सहित एक पुत्र की मौत हो गई जबकि

मां ने दो बेटों के साथ लगाई फांसी, एक की बची जान... जानें क्या थी वजह
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के विद्यापतिनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां अपने दो पुत्रों के साथ एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गई जिसमें महिला सहित एक पुत्र की मौत हो गई जबकि एक बेटे के पैर के नीचे से कुर्सी नहीं फिसलने से उसकी जान बच गई. घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है. घटना साहिट पंचायत के वार्ड नंबर एक की है.


घटना में बचे बेटे के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोगों को जानकारी मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. 


जानकारी के मुताबिक नरेश प्रसाद चौरसिया अपनी पत्नी रेणु देवी और अपने दोनों पुत्र सत्यम कुमार और मधुर कुमार के साथ सोये हुए थे. इसी बीच उनकी पत्नी रेणु देवी उठी और आंगन में लगे आम के पेड़ में साड़ी के सहारे पहले अपने दोनों पुत्र सत्यम कुमार और मधुर कुमार को फंदे पर लटकाया. इसके बाद खुद भी उसी आम के पेड़ में साड़ी के फांसी के फंदे पर लटक गयी.


संयोगवश बड़े पुत्र सत्यम कुमार के पैर के नीचे रखी कुर्सी नहीं हट सकी. जिससे उसकी जान बच गयी. वहीं रेणु देवी और उनके पुत्र मधुर कुमार की मौत मौके पर ही हो गई. बच गए पुत्र सत्यम कुमार के चिल्लाने पर उसके पिता नरेश प्रसाद चौरसिया और पड़ोसियों की मदद से सत्यम के गले से फंदा खोला गया. 


आसपास के ग्रामीणों के अनुसार नरेश प्रसाद चौरसिया कुछ दिनों से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था. इससे उसके परिवार की माली हालत काफी खराब हो चुकी थी. पूरा परिवार परेशानी में चल रहा था. थाना प्रभारी शिवजी पासवान ने बताया कि मृतका के घर की आर्थिक हालत काफी कमजोर होने के चलते वह दुखी थी. इसी वजह से उसने आत्महत्या की है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता