ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कन्हैया के नाना का है समस्तीपुर, बोले..धरती पर किसी से नहीं डरता

SAMASTIPUR: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार ने समस्तीपुर में सभा का विरोध करने वाले को चुनौती दे डाली. बोले कि जो मेरे सभा का विरोध कर रहे और कह रहे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMASTIPUR:  सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार ने समस्तीपुर में सभा का विरोध करने वाले को चुनौती दे डाली. बोले कि जो मेरे सभा का विरोध कर रहे और कह रहे है कि समस्तीपुर में सभा नहीं होने देंगे उनको मैं बता देता हूं कि यह शहर उनके पिता का ही नहीं है. यह मेरे नाना का भी है. 

नानी घर है समस्तीपुर

कन्हैया ने कहा कि आजकल चलन है कि जिस जगह पर नेता भाषण देने जाते हैं  वहां से रिश्ता जोड़ लेते हैं, लेकिन मैं यह बता देता हूं कि मेरा नानी घर समस्तीपुर है. मैं आपके बीच आकर किसी नेता की तरह कोई लंबा वादा नहीं करना चाहता हूं. यहां से मैं सरकार को चुनौती देने आया हूं, जब ठान लेते हैं तो उसको करके दिखा देते हैं. यही कहेंगे कि सुधर जाइये नहीं तो आपको आपकी नानी घर याद दिला देंगे. 


नफरत को नफरत से नहीं प्रेम से जीतना होता है

कन्हैया ने कहा कि वह गांधी के विचारों को मानने वाले हैं. वह ऐसा नहीं है कि मारने वाले सांड से वह भीड़ जाए. नफरत को नफरत से नहीं प्यार जीता जाता है. जो गांधी, भगत, अंबदेकर को मानने है वह लोग स्वभाविक हैं कि देशद्रोही नजर आएंगे. खून खराबे की राजनीति क्यों हो रही है. धर्म और पहचान के नाम पर राजनीति इसलिए हो रही है कि देश की बड़ी समस्याओं को लोग भूल जाए.  बता दें कि कन्हैया कुमार सीएए और एनआरसी के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान कई जगहों पर सभा को संबोधित कर चुके हैं. यात्रा के दौरान छपरा, सुपौल, आरा, कटिहार समेत कई जगहों पर हमला भी हो चुका है.