ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

घूसखोर BEO रंगे हाथ गिरफ्तार, टीचर से एरियर भुगतान के लिए ले रहे थे घूस

SAMASTIPUR : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर बीईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद विजिलेंस की टीम उनके पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. </

घूसखोर BEO रंगे हाथ गिरफ्तार, टीचर से एरियर भुगतान के लिए ले रहे थे घूस
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर बीईओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद विजिलेंस की टीम उनके पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोसरा अनुमंडल स्थित बिथान प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टीचर से एरियर भुगतान के लिए घूस ले रहे हैं. तभी निगरानी ने कार्रवाई करते हुए घूसखोर बीईओ को गिरफ्तार कर लिया.

 बताया जा रहा है कि  उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केलवारी के शिक्षक विकास कुमार का बकाया एरियर भुगतान के लिए बीईओ ने 20 हजार रुपए की मांग की थी. जिसे लेकर टीचर ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई. 

इसके बाद प्लान के अनुसार बुधवार की शाम को निगरानी की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार को रंगे हाथ 10 हजार रुपया घूस लेते हुए धर दबोचा. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है.