ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

BIHAR NEWS : फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के हसनपुर थानाक्षेत्र के आतापुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। शव को देखने के बाद ऐस

BIHAR NEWS : फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले के हसनपुर थानाक्षेत्र के आतापुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। शव को देखने के बाद ऐसा लगता है कि उसके गले में रस्सी को कसकर उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है। मृतक के गर्दन पर घिसा हुआ निशान पाया गया है।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान आतापुर गांव के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले स्व. शिवशंकर प्रसाद सिंह के बेटे धनंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष निशा भारती दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। बाद में रोसड़ा एसडीपीओ भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा रोसड़ा और सिंघिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 


जबकि एसडीपीओ ने शव देखने के बाद परिजनों से बातचीत की। परिजनों का कहना है कि गांव के ही दो लोगों ने आपसी विवाद के वजह से घटना को अंजाम दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ में से एक युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आतापुर के रहने वाले स्व. शिवशंकर सिंह का छोटू सिंह छोटा बेटा था। वह रहठी बाहा के समीप बने अपने डेरा में पहले डीपो चलाता था।


 फिलहाल, डीपो बंद था। अपने डेरा के बगल में ही मुर्गा फार्म का निर्माण करा रहा था। इस वजह से रात में वह अपने डेरा पर ही सोता था। गुरुवार की रात भी वह अपने डेरा पर ही सोया था। अब उसका शव डेरा में ही पंखे से लटकता हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया। मृतक के बड़े भाई के अनुसार, उसका भाई उससे गांव में ही मिला। उसके साथ गांव का ही दो युवक था। रात में जब फोन पर खाना खाने को बोला तो उसने कहा कि हसनपुर बाजार में उसने भोज खा लिया है।


सुबह जब घाट जाने के लिए उसके फोन पर रिंग किया तो रिसीव नहीं किया। तब जाकर डेरा पर परिजन पहुंचे तो अंदर से ताला लगा था। सीढ़ी के सहारे जब अंदर घुसे तो पंखे से छोटू का शव लटका हुआ था। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन लोगों ने पहले छोटू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 


इधर, इस पूरी घटना को लेकर डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि पंखे से लटका एक युवक का शव मिला है। परिजन गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।