ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

देश के गृह राज्यमंत्री बोले- अब हिंदुस्तान नहीं करेगा कोई भूल, प्राण न्योछावर को लाखों-करोड़ों है तैयार

SAMASTIPUR: अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर पहुंचे देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खूब गरजे हैं। अपने कार्यकर्ताओं के बीच जोश से भरे नित्यानंद राय ने कहा कि अब हिंदुस्तान कोई भूल नहीं करेगा। भा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SAMASTIPUR: अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर पहुंचे देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खूब गरजे हैं। अपने कार्यकर्ताओं के बीच जोश से भरे नित्यानंद राय ने कहा कि अब हिंदुस्तान कोई भूल नहीं करेगा। भारत मां को कोई आघात नहीं पहुंचाए इसके लिए देश के लाखों -करोड़ों कार्यकर्ता प्राण-न्योछावर के लिए तैयार हैं।

नित्यानंद राय ने अटल जयंती के मौके पर आयोजित सीएए पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि देश ने हजारों वर्षों की गुलामी झेली है। इस दौरान जहां सोमनाथ मंदिर को तोड़ दिया गया तो अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर को गिरा दिया गया। बड़ी साजिश के तहत देश का बंटवारा कर दिया गया और सीमा पर देश को अस्थिर करने की साजिश होती रही। उन्होनें कहा कि लेकिन अब समय आ गया है हिंदुस्तान कोई भूल नहीं करेगा, भारत मां को कोई आघात पहुंचाए ये किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता  देश के लिए प्राण न्योछावर को तैयार हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि सत्ता लोलुपता में कुछ लोग देश में सीएए-एनआरसी अफवाह फैला रहे हैं।ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरुरत है। पीएम मोदी तो हमारे पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों जिनका रोटी-कपड़ा और मकान ही नहीं छिना गया उनकी इज्जत पर भी हाथ डाला गया वैसे लोगों को मानवता भरी जिंदगी देने के लिए तत्पर हैं।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता