ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चिराग के भाई कृष्ण राज ने किया नामांकन, प्रिंस बोले- कुछ जगहों पर बीजेपी से फ्रेंडली फाइट

SAMASTIPUR : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहले कहा था कि वह सिर्फ जेडीयू के खिलाफ ही अपने उम्मीदवार उतारेंगे जबकि वे 143 सीट पर लड़ने की बात भी कर रहे थे. एनडीए में बीजेपी को 121

चिराग के भाई कृष्ण राज ने किया नामांकन, प्रिंस बोले- कुछ जगहों पर बीजेपी से फ्रेंडली फाइट
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहले कहा था कि वह सिर्फ जेडीयू के खिलाफ ही अपने उम्मीदवार उतारेंगे जबकि वे 143 सीट पर लड़ने की बात भी कर रहे थे. एनडीए में बीजेपी को 121 सीटें ही मिली उसमें भी 11 सीट मुकेश सहनी को देनी पड़ी. उस समय भी यह गणित लोगों के समझ नहीं आ रही थी. लेकिन जैसे ही समस्तीपुर के रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा सीट पर बीजेपी द्वारा बीरेंद्र पासवान को टिकट देने की घोषणा की गई इधर एलजेपी ने भी पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान के बड़े बेटे कृष्ण राज को एलजेपी से मैदान में उतारने की घोषणा कर दी.


गुरुवार को कृष्णराज ने रोसड़ा सीट के लिए नामांकन किया. इस मौके पर उनके साथ पहुंचे एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और समस्तीपुर के सांसद प्रिंसराज ने कहा कि हमने पहले ही 143 सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया था. हमलोग आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और बिहार की बेहतरी को लेकर ही चुनाव लड़ रहे है.लेकिन कुछ जगहों पर हमें बीजेपी से भी फ्रेंडली फाइट करनी पड़ रही है.


चिराग के भाई कृष्ण राज ने किया नामांकन, प्रिंस बोले- कुछ जगहों पर बीजेपी से फ्रेंडली फाइट


हालाकिं उन्होंने माना कि हमारे प्रत्याशी भी जीत के बाद प्रधानमंत्री के हाथ को ही मजबूत करने का काम करेंगे.अब सवाल यह खड़ा होने लगा है कि यह किस तरह से बीजेपी के हाथ को मजबूत करने की बात हो रही है जब बीजेपी के ही घोषित प्रत्याशी को हराने के लिए एलजेपी वहीं से अपना उम्मीदवार भी दे रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता