ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नीलसागर गिरफ्तार

दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी हिमांशु ने बताया कि सोनवर्षा राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार ईनामी कुख्यात नील सागर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है...

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हारा निवासी कुख्यात अपराधी नीलसागर को गिरफ्तार किया है। नीलसागर उर्फ नीलू, पिता-जुलुम यादव उर्फ जुल्मी यादव पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। 


दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी हिमांशु ने बताया कि सोनवर्षा राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार ईनामी कुख्यात नील सागर उर्फ लीलसागर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।


 प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नील सागर पर जिले के लगभग सभी थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वह वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था। एसपी ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया गया है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस नील सागर से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन कर रही है।

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी नीलसागर गिरफ्तार