ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूल की महिला टीचर की खूब हो रही चर्चा, वजह जान आप कहेंगे.....

Bihar Teacher News: सहरसा की प्रज्ञा मिश्रा, सरकारी शिक्षिका होते हुए भी चित्रकला में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने दिल्ली में गोल्ड मेडल जीता और सीएम नीतीश कुमार को प्रभावित किया.

Bihar Teacher News
प्रज्ञा मिश्रा
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Teacher News : बिहार ने इन दिनों शिक्षा विभाग और टीचर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे टीचर की कहानी बताने वाले हैं जो अपने अलग अंदाज के लिए काफी चर्चित हो रही है। इन्होंने अपने इसी अनोखे अंदाज की वजह से ही यह सरकारी टीचर अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली में गोल्ड मेडल जीता और सीएम नीतीश कुमार को प्रभावित किया। तो आइए जानते हैं इस सरकारी टीचर कि पूरी कहानी क्या है ?


बिहार के सहरसा की प्रज्ञा मिश्रा न सिर्फ एक सरकारी शिक्षिका हैं, बल्कि चित्रकला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की चर्चा देश ही नहीं, विदेशों में भी होती है। प्रज्ञा की कला इतनी शानदार है कि इसे देखकर कोई भी अचंभित हो जाती हैं। उनकी बनाई गई हर तस्वीर इतनी जीवंत होती है कि लोग बस इसे देखते रह जाते हैं। 


बताया जा रहा है कि प्रज्ञा मिश्रा चित्रकला में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और अपने खाली समय में बच्चों को भी पेंटिंग की बारीकियां सिखाती हैं। पर्यावरण, धार्मिक विषयों या चर्चित हस्तियों की तस्वीरें, वे हर शैली की पेंटिंग को बेहद खूबसूरती से बना लेती हैं। यही कारण है कि दिल्ली में हुई अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में जब दुनिया भर के चित्रकारों ने हिस्सा लिया, तो प्रज्ञा ने अपनी पेंटिंग से सबको चौंका दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 


गौरतलब हो कि,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा सहरसा दौरे पर आए थे। तब प्रज्ञा ने सीएम और उनकी मां की एक बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाई। जब नीतीश कुमार ने इस पेंटिंग को देखा, तो वे भी प्रज्ञा की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। प्रज्ञा बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक था। यही वजह रही कि उन्होंने चित्रकला में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और इसके बाद सरकारी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हो गईं। वे वॉटर कलर, पेंसिल वर्क और स्केचिंग में माहिर हैं।