ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार : स्नान के दौरान गंगा में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां स्नान के दौरान गंगा में चार बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो की डूबने से म

बिहार : स्नान के दौरान गंगा में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां स्नान के दौरान गंगा में चार बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी घाट की है।


बताया जा गुरुवार दी दोपहर गांव के कुछ बच्चे गाय चरा रहे थे। गर्मी से परेशान होकर चार बच्चे गंगा में स्नान करने के लिए गए। पानी अधिक होने के कारण चारों बच्चे डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब बच्चों को डूबते देखा तो गंगा में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई।


मृतक बच्चों की पहचान बघड़ा पंचायत निवासी प्रमोद राय के 10 वर्षीय बेटे संतोष कुमार और पवन राय के 10 वर्षीय बेटे अभिनय कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

टैग्स