ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

सरकार के बचाव में उतरे नित्यानंद राय, बोले- जंगलराज में अपराधियों को मिलता था संरक्षण, लेकिन अब होती है कार्रवाई

SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार का बचाव करते नजर आए. नित्यानंद राय ने कहा कि जंगलराज में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था,

सरकार के बचाव में उतरे नित्यानंद राय, बोले- जंगलराज में अपराधियों को मिलता था संरक्षण, लेकिन अब होती है कार्रवाई
Manish Kumar
3 मिनट

SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार का बचाव करते नजर आए. नित्यानंद राय ने कहा कि जंगलराज में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, लेकिन एनडीए की सरकार में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है और सजा दिलायी जाती है.


रुपेश की हत्या दुखद
नित्यानंद राय ने कहा कि रुपेश कुमार की हत्या दुखद घटना है. वह बहुत ही मिलनसार थे. नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखदायी है और इस घटना की जितनी निंदा की जाय वह कम है, लेकिन हमारी बिहार की एनडीए सरकार जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर हत्यारे को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब होगी.


पहले और अब के अपराध में अंतर
नित्यानन्द राय ने कहा कि अपराध पहले भी होते थे और अब भी हो रहे है, लेकिन अंतर यह है कि राजद के पिछले 15 साल के शासन में अपराधियों को जहां संरक्षण मिलता था. वहीं, नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए की सरकार में बड़े से बड़े अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है. उन्हें सजा भी दिलवाई जा रही है. साथ ही नित्यानन्द राय ने यह भी कहा कि फिर भी सिर्फ अपराधियों को सजा दिलवाना हमारा काम नही है बल्कि अपराध हो ही नहीं उसके लिए भी नीतीश कुमार की सरकार संवेदनशील है. इस मामले को मुख्यमंत्री खुद गंभीरता से ले रहे हैं और लगातार कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है. 


बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार
बंगाल दौरे से लौटने के बाद नित्यानंद राय ने वहां के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना तय है. ममता बनर्जी की हार निश्चित है. जिस प्रकार बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे है यह लोकतंत्र के लिए गहरी चिंता की बात है. गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय अपने लोकसभा क्षेत्र उजियारपुर समेत समस्तीपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर  समस्तीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. 




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता