ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : पिकनिक स्पॉट पर ही भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले लात- घूंसे, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

SAMASTIPUR : बिहार में नए साल का जश्न मनाने गए तो गुटों के युवक पिकनिक स्पॉट पर ही आपस में भीड़ गए और दोनों पक्षों में बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट का वी

बिहार : पिकनिक स्पॉट पर ही भिड़ गए दो पक्ष, जमकर चले लात- घूंसे, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में नए साल का जश्न मनाने गए तो गुटों के युवक पिकनिक स्पॉट पर ही आपस में भीड़ गए और दोनों पक्षों में बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. इस वायरल वीडियो में दोनों गुट के लोग फिल्मी स्टाइल में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पिकनिक मना रही लड़कियां आपस में फोटो ले रही थी. इसी बीच दूसरे ग्रुप के लड़के उन पर कमेंट करने लग गए. इसके बाद बचाव में लड़कों का दूसरा गुट सामने आया और फिर लड़कों के दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई.


मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बिंदेश्वरीनगर का है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक खुले मैदान में पिकनिक मनाने के लिए लड़कियों का एक ग्रुप आया हुआ था. इस दौरान वे सभी आइसक्रीम खाते हुए फोटो ले रहीं थीं. इसी बीच दूसरे गुट के लड़के उन पर गंदे कमेंट करने लगें. ऐसे में लड़कियों ने विरोध किया तो हाथापाई शुरू हो गई. 


मारपीट देख पास खड़े कुछ युवक लड़कियों को बचाने पहुंचे तो सभी उनसे उलझ गए. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. युवाओं के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कुल 5 युवक घायल हो गए, जिन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.


टैग्स