ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

बिहार : पटाखे की चिंगारी से डीजल और पटाखा दुकान में भड़की आग, 12 लोग झुलसे; एक बाइक भी जली

SIWAN/ SAMSTIPUR : बिहार के सिवान और समस्तीपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अलग -अलग मामलों में पटाखों से निकली चिंगारी के कारण दूकान में आग लग गई है। जिससे लाखों का नुकसान

बिहार : पटाखे की चिंगारी से डीजल और पटाखा दुकान में भड़की आग, 12 लोग झुलसे; एक बाइक भी जली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN/ SAMSTIPUR : बिहार के सिवान और समस्तीपुर से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अलग -अलग मामलों में पटाखों से निकली चिंगारी के कारण दूकान में आग लग गई है। जिससे लाखों का नुकसान हो गया है साथ ही करीब 12 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सीवान जिले के हसनपुरा थाना इलाके का है। जहां दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी से डीजल दुकान में आग लग गई। जिसके बाद पूरी दुकान आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। इस आगजनी में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, कुछ लोग दिवाली के मौके पर डीजल दुकान के पास पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी दुकान में घुस गई। और फिर दुकान में रखे डीजल ने आग पकड़ ली। जिसके बाद आग लगने की खबर दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी कोशिश की। लेकिन विफल रहे। इस घटना में दमकलकर्मियों समेत 12 लोग आग में झुलस गए। यह घटना एम नगर हसनपुरा थाना के ठीक सामने की है। 


उधर, दीवाली के जश्न के बीच समस्तीपुर के  ताजपुर हॉस्पिटल चौक पर एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई।इससे पूरे ताजपुर बाजार में अफरातफरी मच गई। पटाखे की आवाज के साथ ही आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके से भागने लगे।इसी आग की लपटों से वहीं खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह जल गई।


बताया गया है कि दूसरे जगह छोड़े गए आकाश तारा पटाखे की चिंगारी से इस पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई।जिससे दुकान में रखे सभी पटाखों के साथ ही कई समान भी जलकर राख हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।काफी संख्या में स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे है।