ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: उप मुख्यमंत्री के PA के घर भीषण चोरी, लाखों रुपये के सामान और कैश ले उड़े चोर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के पर्सनल असिस्टेंट के घर चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोर लाखों रुपये के सामान और नगद र

बिहार: उप मुख्यमंत्री के PA के घर भीषण चोरी, लाखों रुपये के सामान और कैश ले उड़े चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के पर्सनल असिस्टेंट के घर चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोर लाखों रुपये के सामान और नगद रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए हैं. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. यहां  मोहनपुर में चोरों ने बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के पर्सनल असिस्टेंट के घर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम रेणु देवी के प्राइवेट सेक्रेटरी नीरज कुमार वर्मा के नवनिर्मित मकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ़ किया है. मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये का सामान और 65 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए.


बताया जा रहा है कि मजदूरों को पैसा देने के लिए कैश में इतनी रकम रखी गई थी. नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी की दो अंगूठी, सोने का झुमका और पायल की भी चोरी हुई है. इस घटना के संबंध में उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की है. मामले की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता