ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर के बाहर हाथ - पैर धो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मातम का माहौल

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है।

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर के बाहर हाथ - पैर धो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान धनेश्वर प्रसाद महतो के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। 


वहीं, घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद मृतक सोनू कुमार के बड़े भाई मनीष कुमार ने बताया कि रविवार की शाम उनका छोटा भाई सोनू घर के बाहर नल पर हाथ पैर धो रहा थ।  इसी दौरान विनोद महतो, मिथलेश महतो और महेश महतो ने अचानक उसको पकड़कर खींच लिया. वह अपने पिता को आवाज लगा ही रहे थे कि भाई को को लेकर चले गए. विनोद महतो और मिथलेश महतो ने उनके भाई को पकड़ा था. महेश महतो ने गोली मार दी। 


इस मामले में मृतक सोनू के चाचा राजेश्वर महतो ने कहा कि वर्षों से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 1982 में भी इसी जमीन को लेकर एक हत्या हुई थी। उसके बाद मामला ठंडा पड़ गया था, लेकिन 16 नवंबर को एक बार फिर उसी विवाद को लेकर सब्जी बेचकर लौट रहे मृतक सोनू के भाई के साथ आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट और लूटपाट की थी। इसकी प्राथमिकी दलसिंहसराय थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई थी।