ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: हादसे की शिकार हुई श्रद्धालुओं से भरी बस, 35 से अधिक लोग घायल; जलाभिषेक के लिए जा रहे थे देवघर

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां नेपाल से देवघर जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस हादसे की शिकार हो गई है। दुर्घटना में बस सवार 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों

बिहार: हादसे की शिकार हुई श्रद्धालुओं से भरी बस, 35 से अधिक लोग घायल; जलाभिषेक के लिए जा रहे थे देवघर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां नेपाल से देवघर जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस हादसे की शिकार हो गई है। दुर्घटना में बस सवार 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरीघरारी चौक के पास एनएच 28 की है।


जानकारी के मुताबिक, मुसरीघरारी चौक के पास एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थ यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी। जिसके बाद बस पलट गई और उसमें सवार 43 लोगों में से 35 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।


देवघर जा रहे 20 से अधिक तीर्थ यात्री को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी अन्य का मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल सभी जख्मी का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।


घायलों में गीता देवी, सीमा कुमारी, विश्वनाथ मुखिया बिंद, शोभा कुमारी राजेश्वर प्रसाद शाह मुस्कान शाह, फेकन मुखिया, शिव कुमारी, सियापति देवी, अमन प्रजापति, रामरती देवी ,सुजीत कुमारी, राम किशोरी राम, नागेंद्र शाह, रामभा शाह,  सुखिया देवी, लक्ष्मी झा, रविंद्र कुमार ,रामेश्वर शाह, सुबोध प्रसाद झा, लक्ष्मण मुखिया, सुमन मिश्रा, काजल कुमारी और उषा देवी आदि शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता