ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: बूढ़ी गंडक नदी में दो युवक डूबे, एक का शव मिला, नहाने के दौरान हुआ हादसा

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां गंडक नदी में दो युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया है। नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। घटना की जानकारी

बिहार: बूढ़ी गंडक नदी में दो युवक डूबे, एक का शव मिला, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां गंडक नदी में दो युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया है। नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही नदी के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता दूसरे युवक को नदी में तलाश कर रही है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित नरहन पुरानी पुल के पास की है।


मृतक की पहचान भुसवर के वार्ड संख्या 1 निवासी अजय महतो के 19 साल के बेटे अनुज कुमार के रूप में की गई है जबकि लापता युवक की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड-8 के रहने वाले लालो शर्मा के 18 वर्षीय बेटे पंकज कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चार युवक बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने लिए गए थे। नदी में स्नान करने के दौरान अनुज और पंकज गहरे पानी में चले गए बाकी दो युवकों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।


दोनों लड़कों द्वारा घटना की जानकारी अनुज और पंकज के परिजनों को दिए जाने के बाद उनमें कोहराम मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अनुज का शव बरामद कर लिया है जबकि पंकज को नदी में तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टैग्स