ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिग ब्रेकिंग: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, फंदे से लटके मिले सभी शव

SAMASTIPUR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटका शव मिलने के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना के

बिग ब्रेकिंग: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, फंदे से लटके मिले सभी शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटका शव मिलने के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।


मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनोज कुमार झा,  उसकी पत्नी 25 वर्षीय सुन्दरमणि देवी, 6 वर्षीय बेटा शिवम, 5 वर्षीय सत्यम कुमार और 65 वर्षीय मां सीता देवी के रूप में हुई है। एक साथ पांच लोगों का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज काफी गरीब था और मऊ बाजार में खैनी की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


बताया जा रहा है कि मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था। काफी कोशिश के बावजूद वह कर्ज की नहीं चुका पा रही थी। कर्ज को चुकाने के लिए स्वयं सहायता समूह के लोग उस पर दवाब बना रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाएं मनोज के घर पहुंची थी। काफी देर आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद घर का दरवाजा नहीं खुला।


जिसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। परिवार के पांचों सदस्यों का शव घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

टैग्स