ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

22 साल बड़े शिक्षक से किया प्रेम विवाह, 13 महीने बाद विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के रोसड़ा में 22 साल की एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा लगाकर पंखे से झूल गई। आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना के कारणों का पता अभी नहीं

22 साल बड़े शिक्षक से किया प्रेम विवाह, 13 महीने बाद विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के रोसड़ा में 22 साल की एक विवाहिता ने गले में दुपट्टा लगाकर पंखे से झूल गई। आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।


बताया जाता है कि मृतका श्वेता ने ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर से प्रेम विवाह किया था। शिक्षक संगीत कुमार उससे 22 साल बड़े हैं। ट्यूशन के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे और साथ जीने और मरने की कसमें खाई। जिसके बाद परिवार के खिलाफ दोनों ने मंदिर में जाकर दिसंबर 2022 में शादी रचा ली। जिसके बाद समस्तीपुर में इस जोड़े को लोग मटुकनाथ और जूली की जोड़ी बताने लगे। शिक्षक संगीत की पहली पत्नी की 5 साल पहले मौत हो गयी थी जिसके बाद उन्हें श्वेता से प्यार हुआ। 


दोनों के बीच ऐसा प्यार पनपा कि बात शादी तक पहुंच गयी। श्वेता सिंघिया थाने के सिवैया के रहने वाले उमा साह की बेटी थी जब कि टीचर संगीत गर्ल्स स्कूल रोड निवासी सच्चिदानंद जायसवाल के पुत्र हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


पुलिस ने जब मृतका के पति से घटना के संबंध में पूछताछ की तब संगीत कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना के दो घंटे पहले उनकी पत्नी मायके जाने की जिद्द कर रही थी। जब वे किसी काम को लेकर घर से बाहर निकले तभी घर का दरवाजा बंद कर वो पंखे से लटक गयी। जब वे घर पहुंचे तो पत्नी को पंखे से लटका देख पड़ोसियों को बुलाकर शव को पंखे से नीचे उतारा जिसके बाद उसे लेकर निजी क्लिनिक चले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।