ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

SAMASTIPUR : जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया. वहीं पुल के नीचे गिरने से चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इला

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रैक्टर, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया. वहीं पुल के नीचे गिरने से  चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुल पर जिस जगह ये ट्रैक्टर लटका था, वहां पर घनी आबादी है. यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नीचे आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. रेलिंग के गिरने से वहां उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रैक्टर के पुल पर लटकने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को वहां से हटाने में जुट गयी है. 


जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज पर मगरदही घाट की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और वह सीधे ही पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया.  गनीमत यह रही कि जब ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वहाँ पर लोगों की आवाजाही काम थी. पुल पर ट्रैक्टर लटकने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और लोग ट्रैक्टर को देखने के लिए पुल पर पहुंचे गए. इसके चलते ओवर ब्रिज के नीचे और ब्रिज पर जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को उतारने की कार्रवाई में जुट गयी है. 


ट्रैक्टर अगर ट्रॉली सहित पुल के नीचे आ जाता तो निश्चित ही वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि जिस जगह पर ट्रैक्टर लटका हुआ था. वहां पर लोगों की काफी भीड़ रहती है. उस जगह पर कोयला का दुकान है, जहाँ जलावन खरीदने के लिए लोग आते हैं. लेकिन संयोग से वह उस समय बंद था. दअरसल ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली भी लगी हुई थी. जिस समय ट्रैक्टर अनियंत्रित और रेलिंग तोड़कर हवा में लटका तो पीछे लगी ट्रॉली ओवर ब्रिज के रेलिंग से फंस गई और ट्रैक्टर नीचे नहीं गिर सका. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता