ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

समस्तीपुर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए एक ही परिवार के 3 लोग

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची और दो महिला समेत 3 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया है.&

समस्तीपुर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए एक ही परिवार के 3 लोग
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के कल्याणपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची और दो महिला समेत 3 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया है. 

घटना रामभद्रपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की रात एक घर मे अचानक आग लग गयी. जबतक लोग संभल पाते उससे पहले ही आग ने आसपास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया और तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. मृतक की पहचान सोने लाल यादव पत्नी कौशल्या देवी, बहु संगीता देवी ( 28 वर्ष ) और 5 वर्षीय पोती के रुप में की गई है.  की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सभी अपने घर में सोये हुए थे.आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुली और उनलोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकर विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. आशंका है कि चूल्हे की आग फैलने से ही यह भीषण हादसा हो गया.इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल है.पुलिस ने शव के अवशेष को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और सभी पीड़ित परिवार को सरकारी मदद की व्यवस्था की जा रही है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH RAI

FirstBihar संवाददाता