ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त

समस्तीपुर के हरैल पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर डीडीसी ने आवास सहायक स्मिता कुमारी को तत्काल सेवामुक्त कर दिया। भाई को पैसे वसूलने भेजती थी।

bihar
अवैध वसूली का खेल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR::समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के हरैल पंचायत के आवास योजना में वसूली का वीडियो वायरल होने बाद  डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए उक्त पंचायत के आवास सहायक स्मिता कुमारी को पद मुक्त कर दिया है। वायरल वीडियो में वसूली करने वाला युवक उक्त महिला कर्मी का भाई है। उसके सहारे ही पंचायत में अवैध वसूली का खेल कराया जा रहा था। 


यह खेल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस के माध्यम से सर्वेक्षित परिवारों का चेकर वेरिफिकेशन कार्य के दौरान बदस्तूर जारी था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही इसकी शिकायत वाट्स एप के जरिए पदाधिकारियों से की थी। शिकायत मिलते ही सहायक को नोटिस निर्गत कर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया। 


जवाब में बताया गया कि लाभुक विमली देवी द्वारा उनके भाई को राशि देती हुई नजर आ रही है। वह एक अन्य लाभुक का आधार कार्ड है। इससे यह स्पष्ट हो रहा कि आवास सहायक द्वारा तथ्य को छुपाया जा रहा। साथ ही इस कृत्य के लिए उनके द्वारा क्षमा याचना की मांग की गई। 


उक्त कर्मी के जवाब से यह भी स्पष्ट हो गया कि अपने विभागीय दायित्व के निर्वहन में वह गैर विभागीय व्यक्ति की मदद ले रही थी। डीडीसी ने उक्त मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए तत्काल प्रभाव से उसे सेवामुक्त दिया। डीडीसी ने कहा कि आवास से जुड़े मामलों में लापरवाही  भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर समुचित जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता