ब्रेकिंग
एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानएक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयान

समस्तीपुर में थम गया चुनाव प्रचार, डीएम ने मतदाताओं से कहा..6 नवंबर को मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पर ना जाएं

समस्तीपुर जिले में पहले चरण के तहत 6 नवंबर को 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। मंगलवार शाम प्रचार का शोर थम गया। डीएम रौशन कुशवाहा ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र पर मतदाता मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में प्रथम चरण में 6 नवंबर को जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। मंगलवार शाम 5:00 बजे प्रचार का शोर थम गया। अब इसके साथ ही प्रत्याशियों ने डोर टू-डोर जनसंपर्क शुरू कर दिया है।


 डीएम व निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से मतदान होगा। मतदान को लेकर चल रहा प्रचार प्रसार शाम 5:00 बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि  जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में कुल 108 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनके भाग्य का फैसला जिले के करीब 30 लाख मतदाता करेंगे। 


जिले में सबसे अधिक उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 व  सबसे कम रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में 6 प्रत्याशी मैदान में है। डीएम ने कहा कि  मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को अलग-अलग डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।


चुनाव में प्रमुख चेहरे 

जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार के मंत्री व नीतीश के करीबी विजय चौधरी एनडीए के जदयू प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है यहां उनका सीधा मुकाबला राजद के अरविंद सहनी के साथ है। वही कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। रोसरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पूर्व डीजीपी बीके रवि चुनावी मैदान में है। वही उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से  आरजेडी के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता तीसरी बार मैदान में है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता