ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

CHAPRA: ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से छपरा के लाल की मौत, गुजरात पुलिस में थे तैनात

छपरा के मगरपाल गांव में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब गुजरात पुलिस में मद्यनिषेध विभाग में तैनात चंदन अजय सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा वहां कोहराम मच गया।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के मगरपाल पंचायत अंतर्गत मगरपाल गांव में अचानक शोक की लहर दौड़ गई। गांव में रहने वाले अजय सिंह के पुत्र चंदन अजय सिंह का हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इस घटना से पत्नी और परिवारवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


ग्रामीणों ने बताया कि चंदन अजय सिंह गुजरात पुलिस में मद्यनिषेध विभाग में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घर और गांव में मातम पसर गया। परिजन उनके पार्थिव शरीर को गुजरात से लेकर पैतृक गांव मगरपाल पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग चंदन अजय सिंह की असामयिक निधन से स्तब्ध हैं और इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। 

टैग्स