ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

भाजपा नेता की हत्या का LIVE वीडियो आया सामने, हत्यारा बोला..थाने जाने का बहुत शौक है ना तुमको, लो अब खाओ गोली

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। घटना से जुड़ा एक कथित LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

bihar
वीडियो वायरल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के खानपुर थाना के शादीपुर गांव में बुधवार की शाम अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग कर बीजेपी नेता रूपक सहनी की सरेआम हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे बिहार की सियासत को गरमा कर रख दिया है। इलाके के लोग गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डबल इंजन की सरकार से सवाल कर रहे हैं। 


मृतक के भाई ने आरोप है कि उसके भाई रूपक को पहले से इलाके के ही शराब माफिया हत्या की धमकी दे रहा था। इस बात की शिकायत उन्होंने खानपुर थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी और एसपी तक कर चुके थे लेकिन आरोपी इतने दबंग और रसूखदार थे कि उसपर कोई कारवाई नहीं हुई और आखिरकार रूपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


अब इस हत्याकांड में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि जिस समय हत्यारे रूपक के दुकान पर पहुंचे थे तो रूपक ने अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया था। जिसमें हत्यारे के साथ उसकी बकझक से लेकर गोली मारने तक की वीडियो कैद हो गई है। 


इसी में अपराधी सोनु चौधरी और मोनू चौधरी दोनों द्वारा हत्या की बात कही जा रही है ।हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। आप भी देखिए इस दिल दहला देने वाला वीडियो जिसे देखकर किसी के भी रूह कांप जाएगा। साथ ही यह वीडियो डबल इंजन की सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है।

वायरल वीडियो देखने के लिए इसे क्लीक करें

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता