ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

समाज सुधार अभियान : आज पूर्णिया में होंगे सीएम नीतीश कुमार, 3 जिलों की जीविका दीदियों से करेंगे संवाद

PURNEA : अपने समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को संबो

समाज सुधार अभियान : आज पूर्णिया में होंगे सीएम नीतीश कुमार, 3 जिलों की जीविका दीदियों से करेंगे संवाद
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : अपने समाज सुधार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया पहुंच रहे हैं। नीतीश कुमार यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे यहां करीब दो घंटे रुकेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। समाज सुधार अभियान में प्रमंडल के पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज की जीविका दीदियां भाग लेंगी।


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 12.05 बजे हेलीकाप्टर से स्थानीय रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। इसके बाद वे इंदिरा गांधी स्टेडियम में फोटो गेलरी एवं स्टाल का निरीक्षण करेंगे। 12.30 बजे वे समाज सुधार अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करेंगे।


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान विधानपरिषद चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दायरे में होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों को आधार बनाकर कैबिनेट विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्तों, आईजी, जीआईजी, जिलाधिकारियों व एसपी को पत्र भेजा है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इनसे आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। चुनाव से सम्बद्ध डीएम, एसडीओ व अन्य पदाधिकारीगण भी इसमें शामिल नहीं होंगे।


आज पूर्णिया में समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री, गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री तथा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव भी रहेंगे। सभी बारी-बारी से सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.50 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होगा। इस दौरान वे लोगों को नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें