ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

Bihar Crime: मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर को मुंह में पिस्टल घुसाकर मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

जमुई में प्राथमिक उपचार के बाद वहां के डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने पटना के रूबन नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। गोली सेल्स मैनेजर के जबड़े में फंसा हुआ है। जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है।

BIHAR POLICE
हत्या की कोशिश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में डीलरशिप को लेकर हुए विवाद के बाद डीलर ने मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर को गोली मार दी। गंभीर हालत में सेल्स मैनेजर को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना टाउन थाना क्षेत्र के बोधवन तालाब के पास की है जहां डीलरशिप के विवाद के बाद नाराज डीलर ने एक मोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर के मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में उसे निजी क्लनिक ले जाया गया। हालत  गंभीर होता देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां रूबन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 


घायल सेल्स मैनेजर की पहचान सुपौल जिले के वीरपुर निवासी गौतम प्रसाद का 48 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश एक मोबाइल कंपनी में टीएसएम टेरिटोरी सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जो अपने कंपनी के काम से जमुई के सुरज टाइम सेंटर मोबाइल दुकान पर आया हुआ था। जहां डीलरशिप को लेकर डीलर पंकज कुमार के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। 


मामला इतना बढ़ गया कि डीलर ने सेल्स मैनेजर को गोली मार दी। पंकज ने राकेश के मुंह में पिस्टल घुसा दिया और गोली चला दी। गोली राकेश के जबड़े में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खुद पंकज और उसके सहयोगियों ने राकेश को इलाज के लिए पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां सेल्स मैनेजर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। राकेश को तुरंत जमुई से पटना ले जाकर भर्ती कराया गया। 


घायल सेल्स मैनेजर राकेश ने बयान पर पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पंकज सहित दो लोगों को नामजद बनाया गया। जबकि तीन अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी। राकेश का इलाज पटना के रूबन हॉस्पिटल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल कंपनी के डीलर पंकज कुमार ने सेल्स मैनेजर राकेश के मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी गई है। गोली सेल्स मैनेजर के जबड़े में फंसा हुआ है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। साथ ही जिस पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया है, उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता