ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

सहेली से मिलने पहुंची पत्नी तो पति से हुआ विवाद, बीच सड़क पर वाइफ ने दनादन बरसाए चप्पल

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक अजीबो - गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां घंटों बीच सड़क पर एक पति - पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इसकी वजह पत्नी का अपने सहेली

सहेली से मिलने पहुंची पत्नी तो पति से हुआ विवाद, बीच सड़क पर वाइफ ने दनादन बरसाए चप्पल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक अजीबो - गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां घंटों बीच सड़क पर एक पति - पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इसकी वजह पत्नी का अपने सहेली से मिलने उसके घर के बाद पीछे से पति का आना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं पत्नी से सरेआम बीच सड़क पर अपने पति की चप्पल से पिटाई भी कर डाली है। यह पूरा मामला भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के चुनी शाह लेन का बताया जा रहा है। हालांकि , आमलोग ने इस घटना की सुचना 12 की पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ। 


दरअसल,  जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के चुनी शाह लेनमें पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी आज अपने सहेली के घर गई हुई थी। वहां उसके पति भी पहुंच गया और विवाद करना शुरू कर दिया। जिसके बाद परेशान होकर पत्नी ने सरेआम पति को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया । जिसके बाद पति-पत्नी के इस हाई वोल्टेज ड्रामा देख आसपास से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लग गई। उसी दौरान किसी ने इस मामले की सुचना 112 की पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ। 


बताया जा रहा है कि, डायल 112 की पुलिस ने पति-पत्नी को अपने साथ लेकर नाथनगर थाना पहुंची। पुलिस का कहना है कि, ये दोनों पति-पत्नी बरारी में रहते है। महिला ने बताया कि 2018 में उसने प्रेम विवाह बरारी निवासी कुणाल पासवान के साथ किया था। शादी के बाद पति हमेशा मारपीट करता रहता था। जब महिला आज अपने सहेली के घर नाथनगर स्थित मानस्कामना नाथ चौक के पास गई हुई थी। वहां उसके पति भी पहुंच गया और विवाद करना शुरू कर दिया।


उधर,पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा को देख लोगों ने इनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो में यह नजर आ रहा है कि महिला अपने पति को चप्पल से पीट रही है। बगल में पुलिस भी है लेकिन रोकने का कोशिश नहीं कर रही है। महिला एक के बाद एक चप्पल जड़ रही है। वहीं, दूसरे अन्य एक युवक भी महिला के पति के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि,पुलिस ने बॉन्ड पेपर पर पति को नाथनगर थाना से छोड़ दिया है।