ब्रेकिंग
बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!

सहरसा में निर्माणाधीन सड़क पर हाईवा की चपेट में आने से हादसा, एक अधेड़ की मौत

शव की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि उसका चेहरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

BIHAR
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे सड़क में कार्य कर रहे हाईवा की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघिया में घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस, टीओपी पुलिस, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। 


शव का सिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शव का पहचान नहीं हो पाया है। मृतक के संबंध में कोई निर्माण कार्य में लगे वाहन का ही चालक होने की बात कह रहा है तो कोई राहगीर बता रहे हैं। हालांकि शव का कोई पहचान नहीं हो पाया है। 


लोगों का कहना है कि शव की स्थिति और टायर को देखकर लग रहा है कि मिट्टी गिराने के लिए हाईवा को आगे पीछे करने के दौरान यह घटना घटी है। घटना के बाद निर्माण कार्य में जुटे सभी लोग भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा चालक हमेशा लापरवाही और तेज गति से ही गाड़ी चलाता है। मालूम हो कि यह सड़क शहर के पूर्वी छोड़ पटूआहा से होकर दीघिया, बनगांव होते महिषी होकर आगे निकल रही है। जिसका निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है। 


जिस हाईवा से घटना हुई है उस पर अनुमंडल कार्यालय बांका के गोपनीय शाखा का एक आदेश पत्र चस्पा है। पत्र अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष रजौन, घोरैया, अमरपुर, शंभूगंज के नाम से जारी किया गया है। पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मुंगेर से मिर्जाचौकी के सेक्शन मुंगेर से खगरिया जंक्शन तक मोंटेकरलो लिमिटेड द्वारा हाइब्रिड एक्विटी मोड पर फोरलेन निर्माण के संदर्भ में पौंड ऐश की आपूर्ति हेतु वाहन के अनुमति की बात कही गयी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता