ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

SAHARSA: बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, कोहरे के कारण 15 फीट खाई में गिरा

सहरसा के बनमा ईटहरी में बहन की शादी से लौट रहे 23 वर्षीय युवक गौरव कुमार की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। घने कोहरे के कारण बाइक 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

बिहार
दर्दनाक सड़क हादसा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 निवासी 23 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


बताया जाता है कि गौरव बीते रविवार को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने बनमा ईटहरी आया हुआ था। लौटने के दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह नदी में गिर गया। बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि गैस गोदाम से लगभग 100 मीटर की दूरी पर 15 फीट गहरी खाई में बाइक सवार दो लोग नदी में गिर गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दूसरा युवक गौरव कुमार लापता हो गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोज शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गौरव का शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गौरव के चाचा जयराम यादव ने बताया कि सोमवार अहले सुबह करीब 4 बजे गौरव बाइक से घर लौट रहा था। अत्यधिक कोहरे के कारण वह राइट टर्न लेने की बजाय सीधा आगे बढ़ गया, जिससे बाइक 15 फीट गहरी खाई में नदी के अंदर जा गिरी। इसी हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता