ब्रेकिंग
क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...

Bus Accident: हादसे की शिकार हुई पूर्णिया जा रही बस, कई यात्रियों को आई चोट; एक की हालत नाजुक

सहरसा-मधेपुरा मार्ग पर घने कोहरे की वजह से पूर्णिया जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि 16 लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद बस चालक व खलासी फरार हो गए।

Bus Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bus Accident: बिहार में बढ़ते ठंड का असर रेल और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण जहां ट्रेनें लेट चल रही हैं तो वहीं यात्री बाहन हादसे के शिकार होने लगे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आ रही है, जहां पूर्णिया जा रही बस कोहरे के कारण हादसे की शिकार हो गई।


दरअसल, सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग में बुधवार के अहले सुबह करीब 4 बजे सहरसा से पूर्णिया जा रही बस घने कोहरे के वजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी। गनीमत रही कि सवार एक युवक गंभीर रूप से जख़्मी हुआ जबकि बांकी सवार 16 यात्री हल्के चोटिल हुए। 


जो घटना के बाद सभी अपने गंतव्य स्थान की ओर निकल गए। सहरसा से पूर्णिया जा रही रुकमति बस में 17 यात्री सवार थे। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि सुबह 5:00 घटना की जानकारी मिली और जब तक पुलिस वहां पहुंची तबतक जख्मी नहीं मिले। हांलाकि बस चालक और खलासी फरार है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता