ब्रेकिंग
शादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामद

BIHAR: सहरसा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत कई अफसरों का तबादला

सहरसा जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी ने तीन थानाध्यक्षों समेत कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। सुजाता रानी को महिला थाना, चंद्रजीत प्रभाकर को बैजनाथपुर थाना और कुंदन सहनी को चिरैया थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

bihar
पुलिस अफसरों का ट्रांसफर
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस कप्तान ने 3 थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इन पुलिस वालों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है। सुजाता को महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। तो वही चंद्रजीत को बैजनाथपुर थाने का थानाध्यक्ष और कुंदन सहनी को चिरैया थाने की कमान सौंपी गयी है। सहरसा एसपी ने अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।


सहरसा एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक सुजाता रानी को महिला थाने का थानाध्यक्ष, चंद्रजीत प्रभाकर को बैजनाथपुर थानाध्यक्ष और कुंदन कुमार सहनी को चिरैया थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि पुलिस अवर निरीक्षक डोली रानी को अपर थानाध्यक्ष पतरघट, प्रेमचंद्र चौधरी को अपर थानाध्यक्ष चिरैया बनाया गया है। 


पुलिस अवर निरीक्षक शशि कुमार को सदर थाना, साजन पासवान को बख्तियारपुर थाना प्रमोद कुमार को यातायात थाना, सत्यप्रकाश कुमार को सौरबाजार थाना, सुमन कुमार सुमन को सोनवर्षा राज थाना, अजय कुमार सिंह को सदर थाना, शंभुनाथ झा को जन शिकायत कोषांग और अमरेश कुमार को बनगांव थाना भेजा गया है। इसके अलावा सअनि मिथिलेश कुमार को हिंदी शाखा, ललित कुमार ललन को बिहरा थाना  कुंदन कुमार को सोनवर्षा कचहरी, धनंजय कुमार को बिहरा थाना भेजा गया है।