ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

ऑपरेशन मुस्कान से लौटी लोगों के चेहरे पर मुस्कान, सहरसा पुलिस ने 43 गुम मोबाइल किए सुपुर्द

सहरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत फेज-06 में 43 गुम/चोरी मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। अब तक 245 मोबाइल बरामद कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई है।

बिहार
ऑपरेशन मुस्कान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के आदेश पर 'ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी थाना अंतर्गत आमजनों के गुम / चोरी हुए मोबाईल फोन जिनका उनके थाना अंतर्गत सनहा / प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, उसे बरामद कर उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया जाता है। 


ऑपरेशन मुस्कान (फेज-01, 02, 03, 04, एवं 05) के तहत अब तक कुल 245 मोबाईल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 35,42,397/- (पैंतीस लाख बयालीस हजार तीन सौ सन्तानवे) रूपया है। इसी क्रम में आज दिनांक-14.12.2025 को ऑपरेशन मुस्कान फेज 06 के तहत कुल 43 मोबाईल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को दिया गया।


जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 06,46,388/- (छः लाख छयालीस हजार तीन सौ अठ्‌ठासी) रूपया है। उक्त बरामद मोबाईल फोन को पुलिस केंद्र, सहरसा में आयोजित कार्यकम में पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय, कोशी क्षेत्र, सहरसा मनोज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, सहरसा हिमांशु के द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। सहरसावासियों के जीवन में हरसंभव सहायता एवं उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में सहरसा पुलिस निरंतर प्रयासरत है।