ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

Bihar News: 16 साल की लड़की का दोगुनी उम्र का दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस और बिगड़ गया सारा खेल

Bihar News: सहरसा के पटुआहा गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी समय रहते रुकवाई गई। प्रशासन ने बाल विवाह रोकने की अपील की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी चाइल्ड हेल्पलाइन और सदर थाना पुलिस की तत्परता से समय रहते रुक गई। इस कार्रवाई से एक बाल विवाह होने से बच गया।


चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर तुशी झा को गुप्त सूचना मिली थी कि पटुआहा गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी पंजाब निवासी युवक से कराई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल कहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिलाषा पाठक और सदर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।


सूचना के सत्यापन के बाद प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए पटुआहा गांव में छापेमारी की। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शादी के लिए आए युवक और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद सभी को सदर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।


पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि लड़की नाबालिग है और उसकी उम्र विवाह योग्य नहीं है। इसके बाद युवक और उसके परिजनों को कड़ी हिदायत देते हुए पीआर बांड पर छोड़ दिया गया तथा भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न करने की चेतावनी दी गई।


इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला कोऑर्डिनेटर तुशी झा ने बताया कि करीब एक माह पूर्व पंजाब निवासी युवक अमोद कुमार दरभंगा में अपने एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आया था। उसी दौरान उसने बिहार में ही शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद रिश्ते में लगने वाले एक बहनोई के माध्यम से पटुआहा गांव की नाबालिग लड़की से उसका रिश्ता तय कर दिया गया और परिवार द्वारा विवाह की तैयारी शुरू कर दी गई थी।


तुशी झा ने कहा कि जैसे ही चाइल्ड हेल्पलाइन को इस मामले की जानकारी मिली, तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। चाइल्ड हेल्पलाइन जिले में बाल विवाह रोकने के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।


वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिलाषा पाठक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन बाल विवाह रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता