ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. रविंद्र नारायण सिंह, सहरसा में खुशी का माहौल

DESK: सहरसा निवासी डॉ. आरएन सिंह विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गये हैं। हरियाणा में विश्‍व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समि‍ति व प्रांतीय मंडल की दो दि

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. रविंद्र नारायण सिंह, सहरसा में खुशी का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सहरसा निवासी डॉ. आरएन सिंह विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गये हैं। हरियाणा में विश्‍व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समि‍ति व प्रांतीय मंडल की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गयी है। बैठक के पहले दिन विहिप संगठन में कई बदलाव किए गए है। केंद्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रविंद्र नारायण सिंह को केंद्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया है। जिसे लेकर सहरसा में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। डॉ. आरएन सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 


राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद डा. आरएन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जन सहयोग से अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्‍व हिंदू परिषद को और मजबूत बनाया जाएगा। डॉ.आरएन सिंह सहरसा जिले के गोलमा के रहने वाले हैं। उनके पिता जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. राधा बल्लभ सिंह थे। वे प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। 


उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कटिहार और पटना से की। जिसके बाद पीएमसीएच से एमबीबीएस करने के बाद लंदन में एफआरसीएस व अन्य डिग्री हासिल की। लंदन में रहने के दौरान ही वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। जिसके बाद इंडिया में आने के बाद पटना में अपनी क्‍लीनिक चलाने लगे। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान भी दिया। 


 डॉ. आरएन सिंह विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय थे। डॉ. आरएन सिंह को विश्व हिन्दू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से सहरसा के लोगों में खुशी का माहौल है। भागलपुर के आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ.आरएन सिंह को बधाई दी।