ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तेजस्वी यादव की हुंकार, बोले- देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से अकेले लड़ रहा हूं

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है. सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता आखिरी चरण के लिए पूरे जोरशोर के साथ चुनावी मैद

तेजस्वी यादव की हुंकार, बोले- देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से अकेले लड़ रहा हूं
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA :  बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है. सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता आखिरी चरण के लिए पूरे जोरशोर के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं. मंगलवार को होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने सहरसा में हुंकार भरा है.


सहरसा के महिषी विधानसभा क्षेत्र पस्तपार में राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अकेले हैं. उन्होंने कहा कि वह अकेले ही पीएम और सीएम के खिलाफ लड़ रहे हैं.


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने शिक्षा को नीतीश कुमार ने चौपट कर दिया है. किसी ऑफिस में बिना चढ़ावा के काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे. जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाएंगे.


उन्होंने लोजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चिराग पासवान खुद कहते हैं कि वे मोदी के हनुमान हैं. इसलिए आप एकजुट होकर गरीब की सरकार बनाइये. नीतीश -मोदी के झूठ में नहीं पड़िये. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला क्या ? 10 नवंबर के बाद मोदी नीतीश के सरकार को भगाना है.  इसीलिए संभल के वोट कीजिये साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुये कहा कि दातुन उखाड़ने के फेर में पेड़ मत उखाड़ लीजिएगा.


इस मौके पर उन्होंने राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण को माला पहनाते हुए जनता से आशीर्वाद देने को कहा. सभा स्थल पर अच्छी भीड़ जुटी और सभा के दौरान पूरे उत्साह से लोगों ने तेजस्वी का हौसला अफजाई कर रहे थे. जबकि समर्थकों ने ढोल-नगाड़े से मंच पर तेजस्वी का स्वागत किया गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता