ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

जाम छलकाने के आरोप में बर्खास्त कर दिये गये दो पुलिस अधिकारी, शराबबंदी को लेकर सरकार की बडी कार्रवाई

SAHARSA : पुलिस की नौकरी में रहकर भी जाम छलकाने के आरोपी दो पुलिस पदाधिकारियों को सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. सहरसा में एक साथ दो पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी से महकमे

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

SAHARSA : पुलिस की नौकरी में रहकर भी जाम छलकाने के आरोपी दो पुलिस पदाधिकारियों को सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. सहरसा में एक साथ दो पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी से महकमे में हड़कंप मच गया है. 

DIG ने किया दो ASI को बर्खास्त

सहरसा के दो पुलिस सहायक अवर निरीक्षक यानि एएसआई की बर्खास्तगी का आदेश डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने जारी किया है. शराबबंदी कानून लागू होने के बाद ये पहला मौका है जब सहरसा जिले में ऐसी बडी कार्रवाई की गयी है. बर्खास्त हुए दोनों पुलिस जमादार शराब पीने के आरोपी थे. 


सहरसा के सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह पर पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान शराब पीने का आरोप लगा था. चुनाव के सातवें चरण में मतदान ड्यूटी पर वीरेंद्र सिंह रोहतास गए थे. उन्हें बूथ संख्या 138 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझौली पर प्रतिनियुक्त किया गया था जहां वे शराब के नशे में पाए गए. ब्रेथ इनेलाइजर से जांच करने पर इनके शरीर में अल्कोहल की 298.8 मात्रा मिली. आरोपी वीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ रोहतास के मंझौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गयी थी. विभागीय जांच में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने ASI पर लगे गए आरोपों को सही पाया.

वहीं बर्खास्त हुए दूसरे ASI अशोक राम वायरल वीडियो के शिकार बने. सहरसा जिले के बसनही थाना में तैनात ASI  अशोक राम का वीडियो वारयल हो गया था जिसमें वे थाना में बैठकर शराब पी रहे थे. इस मामले की जांच के बाद अशोक राम के खिलाफ उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की जांच ASP बलिराम चौधरी को सौंपी गयी थी. जांच में ASP ने ASI पर लगे आरोपों को सही पाया. 

सहरसा के एसपी राकेश कुमार ने दोनों ही मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी. एसपी की अनुशंसा के आधार पर कोसी डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिस पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. दो पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

टैग्स