ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक साथ चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ

शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक साथ चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। एक साथ चार लोगों की मौत जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसरहो गांव में हुई है। 


परिजनों के अनुसार पांच मजदूर नवनिर्मित हौद का शटरिंग खोलने हौद के अंदर गए थे। इसी दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक मजदूर राजकुमार की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।


 मृतकों में अशर्फी साह, सुशील कुमार, कैलाश चौधरी व शम्भु शामिल हैं। घटना के बाद आनन फानन में सभी मजदूरों को महिषी पीएचसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की कार्यवाही में जुट गए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता