ब्रेकिंग
Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी

उषा देवी हत्याकांड का सहरसा पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम-प्रसंग में बना हत्या की वजह, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सहरसा के उषा देवी हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्रेम प्रसंग और पैसे के विवाद को हत्या की वजह बताया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में उषा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहरसा जिले के पस्तपार थाना पुलिस ने चर्चित उषा देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई की व्यापक चर्चा हो रही है।


 मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17.04.2026 को वादी वकील मंडल (स्व. मंगल मंडल के पुत्र), निवासी फकीसा वार्ड नंबर-01, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा ने अपनी पुत्री उषा देवी (पति- लड्डू कुमार मंडल), निवासी पस्तपार वार्ड नंबर-12, थाना पस्तपार, जिला सहरसा के गुम होने की सूचना दी थी। इस पर पस्तपार थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 17.04.2026 के तहत मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया गया। 


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी मो. शाहिद (निवासी- लहौना, वार्ड नंबर-07, थाना पस्तपार) को दीपक सिंह के गैस गोदाम के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका उषा देवी के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान महिला द्वारा बार-बार पैसे की मांग और परिवार को संबंध की जानकारी देने की धमकी दी जा रही थी। इसी तनाव के कारण आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाईल फोन और एक मोटरसाईकिल बरामद कर जब्त किया है। 


जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सौरबाजार (पस्तपार) थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं। वर्ष 2017 से लेकर 2024 तक उसके खिलाफ कई कांड दर्ज पाए गए हैं। इस सफल कार्रवाई में पु.अ.नि सह थानाध्यक्ष विजय पासवान, पु.अ.नि प्रीति कुमारी एवं पस्तपार थाना के सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता