ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की जल्दबाजी, सजा के बावजूद राजू सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं? पप्पू यादव ने उठाए सवाल✦बिहार में शिक्षा विभाग की DPO पर शिकंजा, रूबी कुमारी के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, भ्रष्टाचार से बनाई अकूत संपत्ति✦निर्दलीय MLC को पार्टी में शामिल कराने पर बढ़ा विवाद, संजय सरावगी ने NDA को बताया एकजुट, BJP-JDU के रिश्ते ठीक हैं?

बिहार में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश ससुराल से गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अपराधी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को चौंकाने वाले ठिकाने से पकड़ा गया। पूरी खबर आगे पढ़ें...

बिहार में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश ससुराल से गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी पुलिस कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गौरव मिश्रा उर्फ गौरव झा के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


जानकारी के मुताबिक, यह बदमाश बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव स्थित अपने ससुराल में छिपकर रह रहा था और लगातार पुलिस की नजर से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही पूरी रणनीति के साथ छापेमारी की गई और उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया गया।


सिमरी बख्तियारपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के लगमा गांव का निवासी है। वह सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 63/25 का मुख्य अभियुक्त है और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें एसटीएफ के साथ कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।


पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर बघवा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के ससुराल को चारों ओर से घेर लिया गया, जिससे उसे भागने का कोई मौका नहीं मिला। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।


पुलिस के अनुसार, गौरव मिश्रा पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह न केवल एक पुराने आपराधिक मामले में वांछित था, बल्कि लगमा गांव के एक सुनसान घर से बरामद हथियारों के बड़े जखीरे के मामले में भी मुख्य आरोपी है। इस केस में भी वह लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच सहरसा न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।