ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

सहरसा से अपहृत इंजीनियर बरामद, अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 15 लाख की फिरौती

SAHARSA : सहरसा जिले के सौरबाजार से गत मंगलावर को अपहृत इंजीनियर को चार दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार भी किया है और उससे पूछताछ की जा रही

सहरसा से अपहृत इंजीनियर बरामद, अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 15 लाख की फिरौती
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा जिले के सौरबाजार से गत मंगलावर को अपहृत इंजीनियर को चार दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार भी किया है और उससे पूछताछ की जा रही है. 

दरसल बीते मंगलवार को सौर बाजार थाना क्षेत्र के बखरी समदा रोड पर बदमाशों ने मनरेगा के जेई का अपहरण कर लिया था. उस  समय जेई मुकेश कुमार भारती अपने कार्यालय से अपने घर सकरौली लौट रहे थे.अपहरण के बाद जेई के पिता से अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख फिरौती की मांग की थी. 

।घटना को गंभीरता से लेते हुए सहरसा एसपी राकेश कुमार ने जेई की बरामदगी के लिए  डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था और लगातार छापेमारी की जा रही थी. एसआईटी के दबिश को देखते हुए अपहरणकर्ताओं ने  जेई को  सहरसा के कचहरी चौक के पास छोड़ दिया, उसके बाद जेई ने किसी से मोबाइल लेकर पुलिस से संपर्क किया और पुलिस थाने पहुंचे. 

इस  मामले पर एसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस की दबिश की वजह से अपहरणकर्ताओं ने जेई मुकेश कुमार भारती को शहर में लाकर छोड़ दिया. इस अपहरणकांड में संलिप्त एक शातिर अपराधी भरत यादव की गिरफ्तारी हुयी है जिसपर विभिन्न थानों मे दर्जनो मामले दर्ज है.वहीं  अपहृत मुकेश की माने तो उसे अपहरणकर्ता  जबरन उठा ले गए और उसके आंख पर पट्टी बांध कर चार दिनों तक अपने साथ रखा. शुक्रवार की रात उसे कचहरी ढाला के पास लाकर छोड़ दिया और घर जाने के लिये 1500 रुपये भी दिया.

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता