ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Train News: बिहार के इस जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, संटिंग के दौरान पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी

Train News: सहरसा जंक्शन पर गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. सीमेंट अनलोडिंग के बाद मालगाड़ी की अंतिम बोगी पटरी से उतर गई. मौके पर पहुंचे डीआरएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

Train News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: बिहार के सहरसा से एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। सहरसा जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मालगाड़ी की अंतिम बोगी पटरी से उतर गई। यह घटना उस समय हुई जब रैक पॉइंट पर सीमेंट अनलोड करने के बाद मालगाड़ी को यार्ड की ओर संटिंग किया जा रहा था।


संटिंग के दौरान अंतिम बोगी के दो पहिए अचानक पटरी से उतर गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। गनीमत रही कि बोगी पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव विशेष ट्रेन से सहरसा पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रैक पॉइंट का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।


निरीक्षण के बाद डीआरएम ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जो 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रेलवे अधिकारियों की एक टीम मौके पर मौजूद रही और ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। फिलहाल मालगाड़ियों के संचालन पर इस घटना का कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। रेल प्रशासन ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें