ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

घर के गुप्त तहखाने से वाइन और कफ सिरप बरामद, शराबबंदी कानून की धंधेबाज उड़ा रहे धज्जियां

सहरसा पुलिस ने नारियार गांव में छापेमारी कर घर के गुप्त तहखाने से 50 लीटर चुलाई शराब और 200 बोतल कोरेक्स बरामद किया। एक व्यक्ति हिरासत में, जांच जारी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सहरसा: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर के गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में शराब और कोरेक्स बरामद किया है।


मामला सदर थाना क्षेत्र के नारियार वार्ड संख्या-9 का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस और टीओपी-2 की संयुक्त टीम ने हरेराम दास के घर पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के अंदर बने गुप्त तहखाने से करीब 50 लीटर देशी चुलाई शराब और लगभग 200 बोतल कोरेक्स बरामद हुआ। इसके अलावा शराब की होम डिलीवरी में इस्तेमाल की जा रही दो स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली।


कार्रवाई के दौरान मौके से बैजू कुमार को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। टीओपी-2 प्रभारी राधावेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद सामान के आधार पर शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता