ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Saharsa News: बेलगाम ट्रक की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, शिक्षक की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

SAHARSA: सहरसा में भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई वही चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सौरबाजार के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक कार को ज

Saharsa News: बेलगाम ट्रक की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, शिक्षक की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई वही चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सौरबाजार के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। 


मृतक की पहचान किशनगंज के रितेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों में अभिषेक कुमार, मनु कुमार, आदित्या और हेमन कुमार शामिल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।


मृतक के साले आशु कुमार के अनुसार, अभिषेक बैजनाथपुर से किसी काम से आए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। अज्ञात ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे किशनगंज के रितेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


सौरबाजार थाना में पदस्थापित चौकीदार सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सभी लोग बैजनाथपुर से लौट रहे थे, तभी सौरबाजार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक और पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता